
छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले का पुलिस विभाग में कई थानों और चौकियों के साथ यातायात और सायबर सेल के प्रभारी का तबादला आदेश जारी किया गया है। जिले में पुलिस कप्तान के नवीन पदभार ग्रहण के बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस विभाग ने कई थानों के प्रभारियों को बदलते हुए नए पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमे जारी आदेश के अनुसार चार थानेदार, चार सब इंस्पेक्टर और तीन एएसआई का तबादला किया गया है।
यह आदेश जिले में प्राशसनिक कसावट लाने पुलिस कप्तान लाल उमेंद सिंह ने जारी किया है। ताकि जिले में बेहतर कानून व्यवस्था का पालन हो।
