ब्रेकिंग न्यूज – नुकीले धारदार हथियार से युवक की हत्या, साक्ष्य छुपाने मृतक का सिर कुचला,सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुटी।

छत्तीसगढ़ के तिल्दा नेवरा से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है. दुकान के शटर के पास 37 वर्षीय युवक शिव राजपूत की धारदार हथियार से गले और शरीर के अन्य जगह पर कई गम्भीर वार लहूलुहान करके हत्या की गई एवं मृतक का कोई पहचान न पाएं इसलिये साक्ष्य छुपाने के नियत से पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस ने इस मामले में तीनों संदेही नाबालिग युवकों को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया कि, इस मामले में तीन संदेही नाबालिग युवकों को हिरासत में लेकर तीनों नाबालिग युवकों से अभीरक्षा में पूछताछ की गई है।संदेही नाबालिग युवकों से पूछताछ करने पर युवकों ने पुलिस को बताया कि नशे के हालत पर मामूली बात को लेकर विवाद हुआ और तीनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है ,बहरहाल पुलिस ने मृतक शिवकुमार राजपूत के शव पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।वही इस हत्या के मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है ,और तीन नाबालिकों को अभीरक्षा में लेकर और विस्तृत पूछताछ में लगी है।

-->