रोबिट गुप्ता – बलरामपुर जिले के रामानुजगंज फॉरेस्ट रेंज में अंतर्गत पल्टन घाट के नजदीक तेंदुआ और भालू के खाल की तस्करी के दौरान वाइल्ड लाइफ क्राईम कंट्रोल की उड़नदस्ता टीम के साथ ही रामानुजगंज बलरामपुर और वाड्रफनगर वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी अनिल कुमार निवासी बभनी उत्तरप्रदेश और आरोपी रामबचन निवासी पुरानडीह को तेंदुआ के दो नग और भालू के एक नग खाल के साथ रंगेहाथों दबोचा है. आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की 1972 की धारा 2,9,50 और 51 के तहत कार्रवाई किया जा रहा है. वाड्रफनगर रेंज में भी उड़नदस्ता टीम ने हाथी दांत की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
रामानुजगंज में तेंदुआ और भालू की खाल की तस्करी के मामले में वन विभाग के एसडीओ संतोष पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम और वाइल्ड लाइफ क्राईम कंट्रोल टीम के द्वारा सूचना दी गई कि पल्टन घाट में आएं वहां संदिग्ध अपराधियों को पकड़ा गया है जिसके बाद तत्काल हमारे रामानुजगंज वन परिक्षेत्र के स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर दो अपराधियों को पकड़ा है. अभी इस मामले की जांच चल रही है इसमें जो भी अपराधी संलिप्त हैं उनकी तलाश किया जाएगा.
वाड्रफनगर रेंज में भी वाइल्ड लाइफ की उड़नदस्ता टीम ने हाथी दांत की तस्करी करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में एसडीओ अनिल पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि परिक्षेत्र वाड्रफनगर अंतर्गत राज्य स्तरीय टीम के साथ समन्वय कर हांथी के दांत के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
गूगल के हिसाब से हाकी गई रेट
गौरतलब है कि तेंदुए की खाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 से 50 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि भालू की खाल की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाथी दांत की कीमत करीब 5 लाख रुपये प्रति किलो बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में वाइल्ड लाइफ क्राईम कंट्रोल की उड़नदस्ता टीम बलरामपुर डीएफओ अशोक तिवारी एसडीओ संतोष पांडेय डिप्टी रेंजर विजय सिंह विजय नाथ तिवारी दयाशंकर सिंह शुषना भगत रामदुलारे यादव, मंगल चंद्र राम, राजनाथ सिंह, खलेश्वर पैकरा, कृष्णा पैकरा, पिंटू मालाकार एवं बसंत प्रसाद रमन सहित वन विभाग के कर्माचरियों का योगदान रहा.
