छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रफ़्तार का कहर से आए दिन सड़क दुर्घटना और जानलेवा हादसे सामने आ रहे हैं।
आज सबेरे बगीचा चराईडांड स्टेट हाइवे पर फिर से दर्दनाक सड़क हादसा में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
दरअसल, विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद डाला।
वहीं कल देर रात बग़ीचा के अम्बिकापुर पेटा के पास मोटरसाइकिल सवार युवक हादसे का शिकार हो गया था जिसमे युवक की घायल होने की खबर सामने आई है।
इस हादसे में समीप ग्राम जुजगु निवासी अरुण पैंकरा नामक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,
इस हादसे के दौरान के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने तेज रफ्तार वाहन को रोकने का भी प्रयास किया गया लेकिन दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। बगीचा थाना क्षेत्र के बूढ़ाडांड गांव की घटना के बाद वहां लोगों में शोक व्याप्त है
बगीचा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
