जिले के बगीचा थाने से बड़ी खबर निकल कर आ रही है। जहां एक युवक नहाते समय पानी के तेज बहाव में बह गया। घटना दोपहर की बताई जा रही है जिसका अब तक कोई पता नही चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक यह बात सामने आ रही है कि बगीचा तहसील चौक का लड़का प्रिंस वादे कुजूर पिता मरियानुस अपने दो दोस्तों के साथ बगीचा का बोडापहरी के मैनी नदी पर गए थे। जहां नहाते नहाते लड़का गहरी नदी में चला गया और गहरे पानी मे समा गया।
पुलिस जानकारी के अनुसार घटना लगभग दोपहर 2 बजे की है। जहां बगीचा थाना क्षेत्र का बोड़ापहरी गांव में तीन दोस्त नदी में नहाने उतरे थे उसी दौरान एक नाबालिक युवक गहरे पानी मे चला गया घटना की सूचना मिलते ही sdop दिलीप कोसले अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँची और रेस्क्यू शुरु किया गया।पुलिस, गोताखोर और ग्रामीणों के साथ लगातार युवक की गहरे पानी मे तलाश किया गया। देर शाम तक युवक का कोई अता पता नही चला है। अंधेरा हो जाने की वजह से रेस्क्यू का काम सुबह किया जायेगा।
