तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर..हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई वही दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए..घायलों को उपचार के लिए सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया..घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गया है.
प्राप्त जानकारी अनुसार सन्ना थाना क्षेत्र के गढ़ाकोना नीवसी मदन कोरवा, कुचिकोना मनोरा निवासी बुधन कोरवा व धवाई पानी निवासी बुधराम कोरवा बाइक पर सवार होकर सन्ना साप्ताहिक बाजार करने सन्ना साप्ताहिक बाजार आए थे जो बाजार कर अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान ढाकनपानी के पास अम्बिकापुर से एकम्बा की ओर जा
रहीं शमीम बस बाइक सवारों को ठोकर मार दी जिससे एक ही बाइक पर सवार मदन कोरवा,बुधन कोरवा और बुधराम तीन लोग चपेट में आ गए. जिसमें बुधन कोरवा की मौके पर ही मौत हो गई वही दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए.दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी वाहन से सन्ना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है.घटना की सूचना पर सन्ना पुलिस मौके पर पहुंच जाँच में जुट गया है.
