ब्रेकिंग न्यूज – दुकान में रखे गैस सिलेंडर में हुआ विस्फोट,एक एक कर 6 सिलेंडर फटे, आसपास के इलाके में मचा हड़कंप घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।

छत्तीसगढ़ का दुर्ग जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई कैम्प 2 के बैंकुंठ धाम जेपी नगर चौक में महादेव कैटर्स नाम से संचालित एक कैटरिंग दुकान में बड़ा हादसा हुआ। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे दुकान में रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया। इस घटना में कुल 6 सिलेंडर फटे, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। मिली जानकारी अनुसार दिल्ली से कैटरिंग का सामान मंगवाया गया था, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से अधिक थी। इस हादसे में सारा सामान जलकर राख हो गया। कैटरिंग दुकान के अंदर कुल 8 सिलेंडर थे, जिनमें से 6 सिलेंडर में धमाका हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब दुकान में काम चल रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

-->