ब्रेकिंग न्यूज – गुरु शिष्य की रिश्ते को शर्मसार करने वाला शिक्षक और हेडमास्टर सस्पेंड, केस दर्ज होने पर शिक्षक और हेडमास्टर फरार, पुलिस कर रही खोजबीन।

नीरज सिंह – छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले का एक शिक्षक पिछले कुछ समय से 19 छात्राओं को बेड टच कर रहा था.जिले के प्रतापपुर विकासखण्ड अंतर्गत एक मिडिल स्कूल में पदस्थ शिक्षक बच्चियों से अश्लील बातें कर रहा था. शिकायत जांच के बाद शिक्षक और एच एम को सस्पेंड कर दिया गया हैं.दोनों के खिलाफ भटगांव थाने में छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक 10 दिन पहले बाल संरक्षण की टीम ने हाईस्कूल परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया था. शिविर के बाद छात्राओं ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी बाल संरक्षण की टीम को दी. जिसमें टीम ने बैड टच, पॉस्को एक्ट की जानकारी अपने अधिकारी को दी. बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने इसकी सूचना पुलिस और कलेक्टर को दी जिसके बाद इसका खुलासा हुआ.

जानकारी के मुताबिक शिक्षक सुमन रवि पर बैड टच करने और अश्लील बाते करने की शिकायत थी.शिकायत के बाद सूरजपुर कलेक्टर ने जांच टीम के लिए एसडीएम, बीइओ, नायब तहसीलदार और बाल संरक्षण अधिकारी को दी थी.

जांच में यह शिकायत मिली👇🏻

जांच टीम की कक्षा 6 से 8 तक के छात्राओं ने बताया कि हमारे टीचर सुमन रवि लंबे समय से हमको गलत तरीके से छुते आ रहे है. सीने और कमर में हाथ फेरकर अश्लील बातें करते थे. इस बात की शिकायत महिला हेड मास्टर से की गई थी लेकिन हेडमास्टर ने समझा देने की बात कही और यह बात किसी को नही बताने कहा. प्रधान पाठक अनिता बेग पर मामले को दबाने और छात्राओं की शिकायत के बाद भी टीचर को बचाने की कोशिश करने के आरोप पर एचएम को सस्पेंड कर दिया गया है.

इस मामले पर जांच उपरान्त प्रतापपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने भटगांव थाने में एफआईआर दर्ज कराया है.भटगांव पुलिस शिक्षक सुमन रवि और हेडमास्टर अनिता बेग दोनों के खिलाफ धारा 74,75,79 और पॉस्को एक्ट धारा 8 के तहत की तहत अपराध दर्ज किया है.एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों शिक्षक फरार बताए जा रहा है।

-->