ब्रेकिंग न्यूज – जंगल मे चल रहा था बेशकीमती साल वृक्ष की कटाई,वन अमला मौके पर पहुंच बड़ी संख्या में लकड़ी किया जप्त….

रोबिट गुप्ता बलरामपुर जिले से अवैध वृक्ष कटाई का गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साल प्रजाति की कीमती लकड़ी जब्त की है मामला वन परिक्षेत्र धमनी के उप परिक्षेत्र डिंडो, परिक्षेत्र डिंडो अंतर्गत कक्ष क्रमांक पी–846, ग्राम बसेरा खुर्द का है यहाँ आरोपियों द्वारा साल प्रजाति के कुल 13 नग वृक्षों की अवैध कटाई की गई। वन विभाग की टीम ने मौके से 2.410 घन मीटर साल इमारती लकड़ी जब्त की है।

जांच में सामने आया कि कटे हुए वृक्षों की लकड़ी का उपयोग निर्माणाधीन मकान में मयार एवं कड़ी के रूप में किया जा रहा था वन विभाग द्वारा ग्राम बसेराखुर्द के आरोपी रामनाथ आत्मज बालगोविन्द (जाति–खैरवार), रामसाय आत्मज देवीदयाल (जाति–खैरवार) एवं जवाहीर आत्मज बासदेव (जाति–खैरवार), निवासी बसेरा के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।

मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 33 के तहत वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21991/12 दर्ज किया गया है। दिनांक 02 जनवरी 2026 को आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
कार्रवाई के दौरान परिक्षेत्र सहायक डिंडो श्री सुरेश प्रसाद यादव, परिसर रक्षक श्री रामकुमार यादव, परिसर रक्षक डेरा श्री मनदेव प्रसाद गुप्ता एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय सहयोग रहा।

जब्त की गई लकड़ी को वन विभाग द्वारा वन डिपो काठामार, वाड्रफनगर सुरक्षित परिवहन कर भेजा गया है। वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध वृक्ष कटाई करने वालों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

-->