नीरज सिंह – सूरजपुर जिले में महज पांच साल की मासुम बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.इस कुकर्म की घटना को उसी के घर में काम करने वाले नौकर ने अंजाम दिया था. मिली जानकारी अनुसार सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में एक मासूम के साथ घर में काम करने वाले नौकर ने उसे खिलाने के बहाने दुसरे कमरे में ले जाकर दरिंदगी की जिसकी आपबीती मासूम ने परिजनों को बताया जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. वही इस दरिंदगी को अंजाम देने के बाद फरार नौकर को पुलिस ने धर दबोचा है,जहां पुलिस ने अपील की है कि घर में किसी को नौकर रखने से पहले उसका पुलिस वेरिफिकेशन जरुर करा लें वही लगातार घट रही इस प्रकार की घटनाओं से समाज में भी जागरुकता की जरूरत है।
एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी पीड़ित बच्ची के घर मे काम करता था.जिसने यह घिनौनी हरकत को अंजाम दिया.पुलिस ने आरोपी को 376 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
