ब्रेकिंग् न्यूज – दर्दनाक सड़क हादसा ,पिकप में थे 35 लोग सवार,5 की हालत नाजुक,मौके पर पहुंची पुलिस ने दिखाई मानवता,घायलों को को पुलिस वाहन से पहुंचाया अस्पताल।

जिले के कुनकुरी में रफ्तार का कहर देखने को मिला है.तेज रफ्तार पिकप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. पिकप वाहन में करीब 35 लोग सवार थे.घायल लोगों को एंबुलेंस एवं निजी गाड़ियों में लाया गया.
पिकप वाहन में सवार 35 लोगों को चोटें आईं हैं,, हादसे में 05 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, गम्भीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है,,

मिली जानकारी अनुसार पिकप वाहन में सवार लगभग 35 लोग पकरीकछार से मयाली पंडित प्रदीप मिश्रा शिव महापुराण कथा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे,,
पिकप ड्राइवर पिकप वाहन को तेज गति से चला रहा था.उसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई.सूचना मिलते ही कुनकुरी पुलिस घटना की जांच में जुट गई है,, वहीं अस्पताल में एंबुलेंस नहीं होने पर घायल लोगों को पुलिस अपनी गाड़ी में होलीक्रॉस अस्पताल पहुंचा मानवता की मिसाल पेश की है.
कुनकुरी थाना इलाके के हर्राडांड़ के पास की घटना।

-->