ब्रेकिंग् न्यूज – भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत तीन गम्भीर रूप से घायल,घायलों का प्राथमिक उपचार सन्ना में जारी, तेज रफ्तार बनी दुर्घटना का कारण।

जिले में थमने का नाम नही ले रहा सड़क हादसा.तेज रफ्तार का कहर बन रहा है सड़क दुर्घटना का कारण जिले के सन्ना और कोपा के बीच हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायलों को उपचार हेतु सन्ना अस्पताल ले जाया गया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर न मिलने के कारण एक युवक ने अस्पताल पहुँचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
घायलों में एक युवक ने अपना नाम निरंजन तिग्गा निवासी महुवा कप्तूरा बताया है दूसरे अन्य घायल और मृत युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी वाहन की सहायता से अस्पताल पहुँचाया हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय पर एम्बुलेंस मिल जाती तो मृतक युवक की जान बचाई जा सकती थी।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम को सन्ना और कोपा के बीच दो मोटर सायकल में आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें एक घायल की अस्पताल पहुचने के पहले ही मौत हो गई है। बताया जाता है कि तीन गंभीर रूप से घायलों का उपचार सन्ना अस्पताल में चल रहा है।बताया जाता है कि लरंगा से लोढ़ेनापाठ में प्रधानमंत्री सड़क योजना का कार्य चल रहा है जिसमें दो व्यक्ति ऑपरेटर थे उन्हीं में से एक की मौत हुई है। घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना एम्बुलेंस को दे दी थी और एक घंटे तक एंबुलेंस बुलाने की कोशिश करते रहे लेकिन समय पर एम्बुलेंस नही पहुचने पर राहगीरों के द्वारा किसी तरह सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया गया। लेकिन तब तक एक घायल की मौत हो चुकी थी। समय पर एम्बुलेंस की सुविधा नही मिलने पर एक घण्टे तक घायल सड़क पर ही तड़पते रहे।

तीन की स्थिति गंभीर,रेफर के लिए भी नही मिल रहा एम्बुलेंस
बताया जाता है कि इस घटना में तीनों घायलों की स्थिति गंभीर है और सन्ना में उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद उच्च उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। लेकिन एम्बुलेंस नही होने के कारण समाचार लिखे जाने तक तीनो घायलों का उपचार सन्ना अस्पताल में ही जारी है।

-->