ब्रेकिंग न्यूज – स्कूली बच्चों के साथ अश्लील बात, आरोपों से मचा बवाल, अब बयान बदलने पर जांच में नया मोड़…

रोबिट गुप्ता – बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के मितगई गांव से सामने आया है एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था…वीडियो में हाई स्कूल के प्रिंसिपल पर मिडिल स्कूल के बच्चों से गंदी और अश्लील भाषा में बात करने के गंभीर आरोप लगाए गए थे लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई सामने आई तो पूरा मामला कुछ और ही निकला।

वीडियो वायरल होने के बाद जब जांच टीम स्कूल पहुंची,तो बच्चों ने बताया कि जब वे खेलते थे तब अजय गुप्ता सर उन्हें क्लास में जाकर पढ़ाई करने को कहते थेइसी बात से नाराज़ होकर बच्चों ने गुस्से में अभद्रता का झूठा आरोप लगा दिया था।

बच्चों ने कैमरे के सामने कहा कि सर बहुत अच्छे हैं, उन्होंने कभी भी हमारे साथ गंदी या अभद्र भाषा में बात नहीं की। सर सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देने को कहते थे। यानि कि जो वीडियो वायरल हुआ था वह भ्रामक साबित हुआ। बच्चों ने खुद ही अपने आरोपों को झुठला दिया है और कहा है कि अजय गुप्ता सर पूरी तरह निर्दोष हैं।

मामले की जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जांच शुरू कर दी है

-->