ब्रेकिंग न्यूज – तहसीलदार से बदसलूकी करना टीआई को पड़ा महंगा,सीसीटीवी फुटेज और ऑडियो के आधार पर जांच उपरांत आईजी ने थानेदार को किया सस्पेंड।

बिलासपुर जिले के सरकंडा थाने में टीआई तोप सिंह नवरंग द्वारा बस्तर के करपावंड तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा से बदसलूकी के मामले में जाँच उपरांत बड़ी आईजी बिलासपुर ने बड़ी कार्यवाही की है. थाने के CCTV में साफ़ दिखाई दे रहा है कि टीआई तोप सिंह नवरंग करपावंड तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा को धक्का मुक्की कर रहे हैं. ऑडियो-वीडियो वायरल होने पर IG संजीव शुक्ला ने टीआई तोपसिंह को सस्पेंड कर दिया है, विभागीय जांच जारी है.

टीआई के सस्पेंड के बाद भी तहसीलदारों द्वारा करपावंड तहसीलदार पुष्पराज मिश्रा के समर्थन में प्रदेशभर के कनिष्ठ अधिकारियों द्वारा पेन डाउन आंदोलन किया जा रहा है. संघ के आह्वान पर एक दिन का अवकाश घोषित कर विरोध प्रदर्शन और दोपहर 3:30 बजे कलेक्टोरेट तक रैली निकाल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया. पुलिस जांच में पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए संघ ने जांच में राजस्व अधिकारियों की भागीदारी की मांग की है. प्रदर्शन से बिलासपुर जिले की 11 तहसीलों में जमीन संबंधित कामकाज पूरी तरह बाधित रहेगी.

-->