ब्रेकिंग न्यूज – तीन किलोमीटर पैदल चलकर भटगाँव विधानसभा के दुरस्त गांव पहुंची मंत्री राजवाड़े,ग्रामीणों की समस्या सुन तत्काल निराकरण करने के दिए निर्देश।

नीरज सिंह सूरजपुर – महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा के दुरस्त क्षेत्र का दौरा किये. मंत्री राजवाड़े ने 3 किलोमीटर पैदल चलकर नाला पार करते हुए ग्रामीणों की समस्या सुनी. बता दे कि अब तक कभी कोई विधायक मंत्री यह दुरस्त बीहड़ में बसे बनगावा गांव नही पहुंचा था. यह पहली बार है कि ग्रामीण अपने बीच मंत्री और अधिकारियों पाए.

दरअसल साय सरकार का गाँव चलो बस्ती चलो जन समस्या निवारण कार्यक्रम के तहत सभी मंत्री विधायक अपने अपने क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का लगातार भ्रमण कर रहे है. सुरजपुर जिले का भटगांव विधानसभा के बनगावा गांव पहुंचे मंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को प्रमुखता से सुनी और मौके पर अधिकारियों को सभी समस्याओं का जल्द निराकरण करने के शक्त निर्देश दिए.

-->