छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के खल्लारी क्षेत्र में करंट लगाकर जंगली जानवरों का शिकार करने का मामला सामने आया है.यहां जंगली जानवरों के मौत का शिलशिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. आज सुबह नेशनल हाईवे 353 के पास स्थित मातेश्वरी पहाड़ी के नीचे वन विभाग के कक्ष क्रमांक 182 में करंट की चपेट में आने से एक तेंदुए और वन भैंसा की मौत का मामला सामने आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर दोनों मृत जानवर वनभैंसा तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच में जुट गई है। वन्य जानवर प्रेमी और स्थानीय ग्रामीणों ने वन्यजीवों की लगातार हो रही मौतों पर गहरी चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
