रोबिट गुप्ता – तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में पति पत्नी दोनों ने ही दम तोड़ दिया.इस दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक ने मानवता को शर्मसार करते हुए ट्रक के सामने फंसे बाइक चालक को घसीटते हुए थाने ले गया.जिसके बाद खुद को पुलिस में हवाले कर दिया.
वाड्राफनगर मुख्य मार्ग पर धान संग्रहण के गम्हरिया के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पति-पत्नी लल्लू सिंह और उनकी पत्नी शांति सिंह की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शांति सिंह सड़क किनारे जा गिरीं, जबकि लल्लू सिंह ट्रक में फंसकर करीब 1 किमी तक घसीटते चले गए। गंभीर रूप से घायल शांति सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पति-पत्नी चाकी के रहने वाले थे।
ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक लल्लू सिंह को लगभग 1 किलोमीटर तक घसीटते हुए लेकर गया और फिर ट्रक को पुलिस चौकी विजयनगर में खड़ा कर दिया। जिसके बाद ट्रक चालक ने थाने पहुंचकर खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।
