
देर रात नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसा हो गया.बेकाबू तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई जिसमें 4 की मौत वही 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया हैं.
मिली जानकारी अनुसार देर रात कांकेर जिले के कुलगांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गया.इस भीषण सड़क दुर्घटना में टक्कर के बाद कार में आग लग गई.जिसमे चार लोगो की जिंदा जलने से मौत हो गई वही दो लोग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है.घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कांकेर में गम्भीर अवस्था मे भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है.देर रात सूचना मिलते ही कांकेर यातायात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
