ब्रेकिंग न्यूज – डेम में नहाने गई नाबालिक बच्ची के साथ चार बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 2 नाबालिक सहित चार बदमाशों को लिया हिरासत में।

रायगढ़ जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां डेम में नहाने गई एक युवती से चार बदमाशो ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.जिसमें दो आपचारी बालक भी शामिल है

थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर ने बताया कि युवती रायगढ़ के पंचधारी डैम में नहाने गई हुई थी जहां उसी के मोहल्ले के चार बदमाशों ने रास्ते में रोककर घर छोड़ने के बहाने अपने पिकअप वाहन में बैठा लिया उसके बाद नाबालिक युवती को पिकअप वाहन में ही बारी-बारी से चारों युवक ने दुष्कर्म जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम दिया और धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देंगे ,युवती जब फटे कपड़ों में घर पहुंची तो सारी कहानी अपनी मां को बताया इसके बाद युवती के मां ने अपने पति के साथ महिला थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया. रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिक सहित चार बदमाशों को हिरासत में लेकर कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है ।

-->