छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के हाट बाजारों में दो सौ और पांच सौ के नकली नोट खपाए जाने से छोटे दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। अज्ञानतावश नकली नोट लेने के गरीब दुकानदारों की शिकायत पर पुलिस भी पल्ला झाड़ ले रही है।
बगीचा का दैनिक बाजार में आज एक गरीब महिला सहित 3 दुकानदार नकली नोट से ठगी का ठगी का शिकार हो गए।
ग्रामीण महिला मनकुंवार बाई ने बताया कि दो सौ रुपए के नकली नोट से साग सब्जी खरीदने के बाद वह युवक फरार हो गया। इस तरह दो अन्य व्यवसाई भी पांच सौ रुपए के नकली नोट से ठगी का शिकार हो गए।
भारतीय बच्चों का बैंक लिखे ये नोट हूबहू होने से अनेक लोग इनमें फर्क नहीं पकड़ पाते हैं।
बगीचा के भाजपा महामंत्री पवन सिंह ने कहा कि पुलिस को ऐसी घटना पर तत्काल संज्ञान लेने की जरूरत है। ताकि नकली नोट चलाने वाले गिरोह को जल्दी पकड़ा जा सके।
फिलहाल बगीचा थाना पुलिस ने इस मामले में कुछ भी कह पाने में अपनी असमर्थता जताई है।
