जशपुर जिले का कांसाबेल से कच्ची शराब का अवैध कारोबार करने वाली महिला को आबकारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी महिला अनिता खाखा के पास 27 लिटर कच्ची शराब जप्त की गई है।
नशे का कारोबार करने वाली यह महिला समीप के जंगल में कच्ची शराब बनाकर लाइन होटलों में आपूर्ति करती थी।
इन दिनों पत्थलगांव और कांसाबेल हाइवे के लाइन होटलों में धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है।
