ब्रेकिंग न्यूज – पारिवारिक विवाद के चलते पोता ने दादी को उतारा मौत के घाट,आरोपी पोते को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे।

छत्तीसगढ़ के जशपुर में पारिवारिक विवाद में पोते ने अपनी दादी का लकड़ी के पीढ़ा से किया हत्या.हत्या के बाद आरोपी पोता ने साक्ष्य छुपाने पुलिस को किया गुमराह. फॉरेंसिक जांच के बाद हत्या की घटना का हुआ खुलासा दोकड़ा पुलिस ने आरोपी पोता को हत्या के मामले में अपराध पंजीबद्ध कर किया गिरफ्तार.

मिली जानकारी अनुसार आरोपी सोनसाय राम जशपुर जिले के दोकडा चौकी क्षेत्र अंतर्गत चोंगीबहार तितरमारा बैगाटोली का रहने वाला था.जो कि अपनी प्रेमिका को बिना शादी के अपने घर मे पत्नी की तरह रखा था.जिस बात को लेकर आरोपी पोता और दादी मोदी बाई उम्र 75 साल के साथ अक्सर विवाद होते रहता था.8 मई 2025 को फिर से दादी और पोता के बीच विवाद हुआ.गुस्साए पोता ने पास में रखे लकड़ी के पीढ़ा से अपने दादी के सिर पर वार किया जिससे सिर में चोट लगने की वजह से दादी की मृत्यु हो गई.

गुमराह करने के लिए आरोपी में हत्या की बात पुलिस को नही बताई. संदेह के आधार पर शव का पोस्टमार्टम किया गया और फॉरेंसिक जांच में लिया गया. जिसके बाद जांच के आधार पर आरोपी पोते को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया.थोड़ा शक्ति बरतने पर आरोपी पोता सोनसाय ने हत्या करना कुबूल कर लिया जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध हत्या का मामला पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

-->