ब्रेकिंग न्यूज – बगीचा में करोड़ों रुपए की लागत वाली गौरव पथ योजना को मुख्यमंत्री से मिली हरी झंडी,जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री और जशपुर विधायक का जताया आभार।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगीचा नगर पंचायत के लिए करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाली गौरव पथ योजना को स्वीकृति प्रदान से लोगों में हर्ष व्याप्त है।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बगीचा प्रवास के दौरान बगीचा विधायक रायमुनी भगत व्दारा शहर में गौरव पथ की मांग को प्रमुखता के साथ रखी गई थी।
भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने आज बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने बगीचा में गौरव पथ योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

मुकेश शर्मा ने कहा कि जशपुर जिले में विकास कार्यों की लगातार सौगातें दीं जा रही है.इससे पहले जिले की बहुप्रतीक्षित मांग मेडिकल कॉलेज जैसे दर्जनों बड़े विकास कार्यो की स्वीकृति के बाद अब बगीचा नगर पंचायत को करोड़ो रूपये की लागत से बनने वाली गौरव पथ की स्वीकृति दे दी है.
गौरव पथ की स्वीकृति मिलने के बाद नगर वासियों में हर्ष व्याप्त है.

भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा विधायक रायमुनी भगत के साथ नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से मिलकर बगीचा के बहुप्रतीक्षित माँग गौरव पथ की मांग रखी थी ,जिस पर मंत्री ने तत्काल स्वीकृति दे दी है.

जिला महामंत्री मुकेश शर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने स्वीकृति मिलने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार जताया है.
उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है और हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि जशपुर जिले से हमारे मुख्यमंत्री बने है.मुख्यमंत्री बनने के बाद श्री साय लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति दे रहे है.जिससे हमारा जशपुर जिले में तेजी से विकास हो रहा है.

-->