ब्रेकिंग् न्यूज – कॉंग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जरिता लैटफलांग पहुँची पत्थलगांव, पार्टी कार्यकर्ताओं को आड़े हाथों लेते हुए लगाई फटकार।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय सचिव जरिता लैटफलांग ने आज पत्थलगांव में अपने कार्यकर्ताओं को आड़े हाथ लेते हुए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मौजूदा स्थिति में कार्यकर्ता को सबसे पहले अपनी स्वत: समीक्षा करने की जरूरत है। इसी के अभाव में कांग्रेस पार्टी कमजोर हो रही है।

पत्थलगांव में आयोजित जिला कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में सभी को मिलजुल कर संगठन को सुदृढ़ करने की बात पर जोर दिया गया।
पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कतई भी गुटबाजी नहीं है।
राजनीतिक दल में विचारधारा को लेकर मतभेद होना स्वाभाविक बात है,इसी बात को विचार कर कांग्रेस पार्टी को फिर से मजबूत बनाना होगा।
पत्थलगांव में आयोजित जिला कांग्रेस सम्मेलन में पूर्व मंत्री राम पुकार सिंह, जिला अध्यक्ष , श्रीमती आरती सिंह,मयंक शर्मा,हंसराज अग्रवाल सहित अनेक दिग्गज नेता उपस्थित थे।

-->