तेज रफ्तार समीम बस अनियंत्रित होकर पलट गया हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गया है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.बस बगीचा से कुसमी जा रही थीं. बस में लगभग 50 लोग सवार थे।
मिली जानकारी अनुसार बगीचा से कुसमी जाने वाली शमीम बस क्रमांक CG 14 G 0136 महनई गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई. बस में लगभग 40 से 50 लोग सवार थे. हादसे के बाद बस यात्रियों में चीख पुकार शुरू होते ही बस चालक और खलासी मौके से फरार हो गया. प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बस ड्राइवर ड्राइविंग करते समय मोबाइल चला रहा था. जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गया. बस काफ़ी पुराना हो गया है। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां घायलों का उपचार चल रहा है।
