छत्तीसगढ़ का कोरबा जिले के पाली क्षेत्र में हुए गैंगवार पर भारतीय जनता पार्टी का कड़ा फैसला लिया है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पाली मण्डल के तीन पदाधिकारियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्काषित किया है.
कोरबा जिले के पाली मण्डल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, मण्डल महामंत्री विवेक कौशिक एवं युवा मोर्चा के मण्डल उपाध्यक्ष प्रभात दुबे को निष्काषित किया है.
शुक्रवार की रात ट्रांसपोर्टरों के दो गुटों के गैंगवार में तीनों की संलिप्ता थी और एक ट्रांसपोर्टर रोहित जायसवाल की बेरहमी से हत्या की गई थी. उक्त निंदनीय घटना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पाली घटना की घोर निंदा करते हुए लिया बड़ा फैसला लिया है.
