बिग ब्रेकिंग न्यूज – नाई ने अस्तुरे से काटा अपना गला, गम्भीर अवस्था मे अस्पताल में भर्ती, खून से लथपथ हालात में घायल पड़ा था युवक,

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में शहर में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया हैं. कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागढ़ में एक नाई ने अपने अस्तुरे से खुद की गला को काट लिया है. नाई को गम्भीर हालात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है.

जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है मामला अम्बिकापुर शहर के नवागढ़ का बताया जा रहा है.जहां अपने दुकान में मनोज ठाकुर नामक युवक ने अपने अस्तुरे से गला काट लिया हैं. घायल मनोज ठाकुर को खून से लथपथ हालात में देख आसपास के लोगो ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है.घायल मनोज ठाकुर का नवागढ़ में नाई की दुकान है जहां वह काम करता हैं।

-->