रोबिट गुप्ता – गजराज के भय से रतजगा करने को ग्रामीण मजबूर है. 10 हाथियों का दल रिहायशी इलाके में विचरण कर रहा है. हाथियों के दल ने किसानों का खड़ी फसल को चट कर दिया है.वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र के कोटराही और पेंडारी गांव में मौजूद है जिसे जंगल मे खदेड़ने वन अमला जुटा हुआ है.
बलरामपुर जिले में हाथियों के उत्पाद से किसान चिंतित हैं, किसानों का धान पर कर तैयार है कुछ किसानों का धान खलिहान में है तो कुछ का अभी भी खेतों में है. बीते रात से 10 हाथी का दल वाड्रफनगर वन परिक्षेत्र का पेंडारी और कोटराही गांव में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है. हाथी किसानों के फसल को चट कर जा रहा है.जिससे किसानों को काफ़ी नुकसान हुआ है.
इधर वन विभाग के कर्मचारी हाथियों को खदेड़ने में जुटा हुआ है. साथ ही जानमाल की हानि से ग्रामीणों को बचाने लगातर रिहायशी इलाके में मुनादी कर ग्रामीणों को सचेत कर रहे.
