ब्रेकिंग न्यूज़ – 9वी कक्षा की नाबालिक बच्ची ने स्टडी रूम में कर ली आत्महत्या,,,सुसाईड नोट मिलने के बाद आरोपी प्रिंसिपल को हिरासत के ले जांच में जुटी बगीचा पुलिस…

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के गोवासी गांव में संचालित एक निजी स्कूल में 9वी कक्षा की एक नाबालिक छात्रा ने स्कूल परिसर के स्टडी रूम साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले नाबालिक बच्ची ने एक सुसाईड नोट लिखा है जिसमे बेड टच का मामला सामने आया है। पुलिस सुसाइड नोट को जप्त कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया है और मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, एसडीएम, बीइओ, तहसीलदार, मंडल संयोजक,एसडीओपी एवं बगीचा थाना टीम मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि संस्था का संचालन ग्रामीण शिक्षा समिति संस्था के अध्यक्ष इलियास कुजूर और प्राचार्य कुलदीप टोपनो द्वारा चलाया जा रहा है। स्कूल का पंजीयन 1 जुलाई 1986 में सरस्वती हायर सेकेंडरी के नाम से हुआ है। हॉस्टल अवैध रूप से संचालित है बच्चों को माता पिता के सहमति से हॉस्टल में रखा गया था।

एसडीएम बगीचा प्रदीप राठिया ने बताया कि 9वी कक्षा की बच्ची का छात्रावास में सुसाईड का मामला सामने आया है। पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच चल रही है जांच में के बाद ही घटना की कारण का पता चल पायेगा।

इधर सहायक आयुक्त संजय सिंह का कहना है कि सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल गोवासी में छठवीं से 12 वी तक कि कक्षाएं संचालित की जा रही है। स्कूल में कुल 124 छात्र अध्ययनरत है। जिनमे 22 छात्र और 11 छात्राएं अवैध रूप से संचालित स्कूल परिसर के हॉस्टल में रह रही थी। अभी स्कूल के सभी दस्तावेज जप्त कर लिया गया है जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

एससपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत एक निजी हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टडी रूम में एक नाबालिक छात्रा के द्वारा आत्महत्या की सूचना पर, पुलिस व एफ एस एल की टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है, छात्रा के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर स्कूल के प्रिंसिपल के द्वारा छेड़छाड़ व सैक्सुअल हरासमेंट की बात कही गई है, पुलिस ने प्रिंसिपल को हिरासत में ले लिया है, प्रिंसिपल से पूछताछ की जा रही है,पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर रही है.

-->