ब्रेकिंग जशपुर – चोरी के आरोप में कबाड़ी बेचने वाले 18 वर्षिय युवक की पिटाई का वीडियो वायरल…

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में कबाड़ी बिनने वाला नाबालिक को शहर के ही रसूखदारों ने डंडे बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में 18 साल के युवक को पीटते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद परिजनों ने मारपीट करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पत्थलगांव शहर के एक व्यपारी के निर्माणाधीन भवन से तार चोरी के आरोप में कबाड़ी बिनने वाला 18 साल के बच्चे को डंडे से पिटाई कर दिया जिसके बाद पीड़ित नाबालिक बच्चे का हाथ टूट गया औऱ शरीर मे कई जगह चोट के निशान देखा जा सकता है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पत्थलगांव पुलिस वीडियो की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी विनीत पांडेय ने बताया कि अभी वायरल वीडियो की जांच की जा रही है जांच के बाद एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

-->