ब्रेकिंग जशपुर – अज्ञात चोरों ने ATM को बनाया निशाना,पुलिस को देख फरार हुए चोर,पुलिस वाहन पर किया पथराव…

कुनकुरी – बीती रात नेशनल हाइवे 43 कुनकुरी पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दे ही रहा था कि पुलिस ने चोरों के मंसूबो पर पानी फेर दिया। पुलिस को देखते ही चोर मौके से फरार हो गया।

मिली जानकारी अनुसार घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 43 पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक का है। जहां बीती देर रात कुछ बदमाशों ने एटीएम के अंदर घुसकर पहले सीसीटीवी पर ब्लैक स्प्रे मारकर ढक दिया उसके बाद एटीएम में चोरी का प्रयास कर ही रहा था कि कुनकुरी पुलिस की पेट्रिलिंग वाहन मौके पर पहुँची जिसे देखते ही बदमाशों ने पुलिस वाहन पर पथराव कर मौके से फरार हो गया। इस दौरान पुलिस वाहन के शीशे टूट गया। फिलहाल अज्ञात बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है जिनका तलाश जारी है।

-->