जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र से चोरी का मामला सामने आया है। जहां SBI कियोस्क बैंक पर अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। चोरों ने कियोस्क बैंक के शटर का ताला तोड़कर बैंक में रखे लैपटॉप और मोबाईल पर हाथ साफ कर फरार हो गए। यह बैंक बगीचा नगर पंचायत के मुख्यमार्ग पर थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज नही करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज आने के बाद एफआईआर दर्ज किया जायेगा।
