जशपुर – छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का कोतबा- लैलूंगा मुख्य मार्ग के रेन्चुआ घाट में आज लोहे के एंगल लदा ट्रक असंतुलित होकर खाई में गिर गई. खाई में गिरने जाने से ट्रक चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी.
मिली जानकारी अनुसार यह ट्रक रायगढ़ से लोहे के एंगल लोड कर जमशेदपुर जा रहा थी. इस दौरान कोतबा की रेन्चुआ घाटी में यह हादसा हो गया. दुर्घटना के बाद ट्रक में लदे लोहे के ऐंगल केविन को फाड़ते हुए चालक के आर पार हो गया. वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. जिसमे दब जाने से चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई.
घटना के बाद कोतबा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केविन में फंसे चालक के शव को निकालने के लिए मशक्कत कर रही है.
