जशपुर जिले का पत्थलगांव में आज शाम कटनी गुमला हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दम्पति को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में तमता का कपड़ा व्यवसाई भगत होत्ता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई तथा पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
गंभीर रूप से घायल महिला को पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन चिंताजनक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया है।
पत्थलगांव अम्बिकापुर मार्ग पर सुरेशपुर चौराहे पर इस हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल
पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक जब्त कर ली है।
