छत्तीसगढ के मानसून का सक्रिय होते ही चार दिन से जशपुर जिले में मूसलाधार बारिश हो रही है.जिले में नदी नाले उफान पर है कई जगह बाढ़ की स्थिति है तो कही पानी के वजह से टापू बन गया है.कई गांव मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है. गुरुवार को जिले के मनोरा कन्हर नदी और तपकरा का ईब नदी में 4 लोग बाढ़ में कई घंटे फंसे रहे जिन्हें पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकाला.
अब ऐसे में मूसलाधार बारिश और नदियों का रौद्र रूप देख अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है.मौसम विभाग ने भी मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.ऐसे में अब अभिभावक छोटे – छोटे स्कूली बच्चो की छूटी की मांग कर रहे है। कई स्कूल बसे नदी नालों को पार कर शाला तक जाते है जहा पानी की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, घंटों तक स्कूल बसे पानी कम होने का इंतजार करते है पर पुल/रपटा को पार करते है।अभिभावकों का कहना है कि जिले के कलेक्टर साहब को मौसम की स्थिति को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के बच्चो का अवकाश घोषित करे ताकि मौसम की मार का बच्चो के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े।
