ब्रेकिंग जशपुर – लाखो का इमारती लकड़ी का तस्करी करते धरे गए तस्कर,तस्करों के कब्जे से क्रेन और लकड़ी से भरा ट्रक जप्त।

जिले में लकड़ी तस्करी का खेल धड़ल्ले से जारी है.लकड़ी तस्कर जलाऊ लकड़ी की आड़ में बड़े बड़े इमारती लकड़ी को काटकर तस्करी कर रहे है.वन अमला द्वारा की टीम ने भारी हंगामे के बीच ट्रक से भरा लाखो रुपए का लकड़ी को जप्त कर रेंज ऑफिस बगीचा लाया गया है.

बगीचा वनपरिक्षेत्र के तांबाकछार के घने जंगल से लाखों रुपये की बेशकीमती अर्जुन की लड़की को जप्त किया है.सूत्रों से मिली जानकारी सूचना पर जब वन अमला की टीम मौके पर पहुंची तो तस्कर ग्रामीणों का सहारा लेकर हंगामा शुरु कर दिए और विभाग को कार्यवाही करने के लिए लकड़ी तस्करों से घंटो बहस बाजी का सामना करना पड़ा.अंत मे विभाग को पुलिस बल का सहारा लेना पड़ा तब जाकर ट्रक सहित लाखो रुपए की इमारती लकड़ी को बगीचा रेंज ऑफिस जप्त कर लाया गया.बताया जा रहा है कि लकड़ी तस्करी के लिए तस्कर एक हाइड्रा मशीन और ट्रक का सहारा से तस्करी की घटना को अंजाम देते थे.मौके पर वन विभाग के एसडीओ,रेंजर अशोक सिंह, प्रमोद शुक्ल,बिट ऑफिसर सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

-->