ब्रेकिंग जशपुर – तीन माह के भांजे का हत्यारा आरोपी मामा को सन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

छत्तीसगढ़ का जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है जहां चचेरे मामा ने अपने तीन माह के दुधमुँहे बच्चे की कुल्हाड़ी के डंडे से मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मामा रतनू राम को सन्ना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

SDOP दिलीप कोसले ने बताया कि सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरापाठ नन्हेसर गांव में प्रार्थिया संगीता बाई और आरोपी रतनू राम के पत्नी के बीच गांव के ही कुआँ में पानी भरने को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद आरोपी की पत्नी घर जाकर विवाद की बात अपने पति को बताई। विवाद की बात सुनकर गुस्साए पति ने घर से कुल्हाड़ी लेकर प्रार्थिया संगीता बाई जो कुआँ के पास थी उस पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से बचने के लिए संगीता जैसे ही झुकी कुल्हाड़ी का पिछला हिस्सा तीन माह के मासूम बच्चे के ऊपर जा पड़ा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर सन्ना थाना में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी मामा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

-->