ब्रेकिंग जशपुर – महिला सीट क्षेत्र क्रमांक 02 से पुष्पा रवि लड़ेंगी बीडीसी का चुनाव, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित सीट है यह सीट।

जनपद के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब भाजपा- कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों में दमदार और जीतने वाले प्रत्याशी के लिए कयास का दौर शुरू हो गया है. हालांकि यह प्रक्रिया आचार संहिता लागू होने के बाद ही शुरू होगी.
लेकिन दावेदारों ने अपने स्तर पर प्रयास शुरू कर संभावना तलाशनी शुरू कर दी है। बगीचा जनपद में क्षेत्र क्रमांक 2 के लिए अनुसूचित जाति वर्ग हेतु महिला के लिए आरक्षित किया गया है। यानी यहां पर महिला प्रत्याशी ही दावेदारी कर सकेंगे। इसके बाद अब दोनों ही प्रमुख दलों में इस वर्ग के योग्य प्रत्याशी के लिए नामों पर विचार शुरू किया जाएगा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी दावेदारी शुरू कर दिया है.

बगीचा जनपद के क्षेत्र क्रमांक 2 से महिला प्रत्याशी पुष्पा रवि ग्राम रौनी से है जिन्होंने जनपद पद के लिए दावेदारी पेश की है। पुष्पा रवि पढ़ी लिखी प्रत्याशी है जो क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर काम करेगी।

-->