ब्रेकिंग जशपुर – लूट व गोलीकांड का का मास्टरमाइंड गुमला से गिरफ्तार, जशपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

जशपुर जिले का कांसाबेल थाना क्षेत्र के बटइकेला गांव में संचालित क्योस्क शाखा से लूट व गोलीकांड के मास्टरमाइंड रवि उरांव को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.आरोपी रवि उरांव घटना के बाद पिछले एक साल से फरार चल रहा था.आरोपी आदतन अपराधी है पूर्व में जशपुर के मनोरा और झारखण्ड के गुमला में इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है.आरोपी के विरुद्ध कांसाबेल थाना में लूट व आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है.

वीओ – पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम बटइकेला में 5 नवंबर 2024 को पीड़ित संजू गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके कियोस्क बैंक शाखा में 11 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उसके दुकान में घुसे और कट्टा दिखाकर लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहा था उसी दौरान प्रार्थी की दादी आई और आरोपी द्वारा पोते पर हमला करते समय बदमाशों से कहने लगी कि क्यों हमला कर रहे हो,तभी बदमाशों ने दादी पर कट्टा सटाकर गोली चला दी जिससे दादी की मौत हो गई. उक्त घटना में एक आरोपी को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था वही मुख्य आरोपी मास्टरमाइंड रवि उरांव जो कि आदतन आरोपी है मौके से घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था जिसे आज जशपुर पुलिस ने आरोपी रवि को झारखंड के गुमला से गिरफ्तार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 

-->