
जशपुर – विधायक श्रीमती रायमुनी भगत विधानसभा क्षेत्र जशपुर का लगातार जनसंपर्क कर दौरा कर रही है औऱ ग्रामीणों की समस्या सुनकर निराकरण कर रही है.जनसंपर्क के दौरान कल ग्राम पंचायत गैलूंगा, बच्छरांव के ग्रामीणों से उनकी समस्या सुनी और प्रत्यक्ष अवलोकन किया। ग्रामीणों की लंबे समय से मुख्य मांग गैलूंगा से बच्छरांव सड़क निर्माण और डेंगूरजोर पुलिया निर्माण का है जहां ग्रामीणों को बरसात के दिनों में आने जाने में भारी समस्या होती है.पानी का बहाव तेज होने से कई बार ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पुलिया को पार करते है. ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कल ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि मेरी पहली प्राथमिकता के क्रम में आप लोगों की मांग को स्वीकृति दिलाने की है जो जल्द ही पुरी हो जायेगी. वापसी में ग्राम पंचायत भवन बछरावं में एक सभा का आयोजन किया गया। विधायक जशपुर के द्वारा आवेदन लेने के तत्काल बाद समस्या से अवगत होने ग्राम में पहुंचने पर ग्रामीणों में खुशी का लहर है,इस अवसर पर कृपा शंकर भगत भाजपा नेता, हरीश आरिक मंडल अध्यक्ष बगीचा,पवन सिंह महामंत्री, शिवकुमार यादव उप सरपंच, हीरालाल प्रधान सरपंच, शंभू सिंह, महावीर नायक,मुरली यादव,महावीर यादव,कुंदन राम,केदार यादव उप सरपंच और काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण जन उपस्थित थे।
