छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस को अन्तर्राजीय गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली है. तस्करों से 101 किलो गांजा और स्विफ्ट कार को जप्त कर दो आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. दोनो आरोपी यूपी के रहने वाले थे. जो उड़ीसा से गांजा लेकर यूपी जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीम गठित कर तपकरा थाना के घुमरा गांव में नाकेबंदी पर धर दबोचा।
दरअसल तपकरा पुलिस को मुखबीर की सूचना पर मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP09CM-8238 से दो व्यक्ति उड़िसा राज्य से गांजा लेकर तपकरा , घुमरा,बनडेगा मार्ग से होते हुए उत्तरप्रदेश की ओर बिक्री करने के उद्देश्य से ले जा रहे हैं, जिसमे चालक नीला रंग का के जींस पैंट व स्लेटी रंग का स्वेटर पहना है तथा कार के पीछे सीट में बैठा व्यक्ति नीला रंग का जैकेट व स्लेटी रंग का पैंट पहना है।
जिस पर थाना प्रभारी तपकरा उप निरीक्षक खोमराज ठाकुर द्वारा मुखबीर की सूचना के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर थाना तपकरा व थाना फरसबाहार की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबीर की सूचना के आधार पर तपकरा, घुमरा, बनडेगा मार्ग में तत्काल नाकाबंदी की गई, तथा आने जाने वाले वाहनों को चेक किया जा रहा था, कि इसी दौरान मारुति स्विफ्ट कार क्रमांक MP09CM-8238 आता दिखाई दिया, जिसे नाकाबंदी कर रोक कर तलाशी लेने पर ड्राइवर के बगल वाली सीट के नीचे 07 पैकेट, पीछे की सीट के नीचे से 11 पैकेट व कार के पीछे डिक्की से 28 पैकेट इस प्रकार कुल 46 पैकेट, भूरे रंग की प्लास्टिक टेप से लिपटा हुआ गांजा बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजे का कुल वजन 101 किलो और स्विफ्ट कार सहित बाजार में कीमत लगभग 45 लाख रु है।
कार से गांजे के तस्करी कर रहे आरोपियों क्रमशः सूरज गौतम पिता धीरन बलीराम गौतम उम्र 19 वर्ष निवासी मुशीलाठपुर थाना भदोही जिला भदोही (उत्तरप्रदेश), शिवम गुप्ता पिता वालेश गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी सहरमा, दुर्गागंज थाना बरसठी जिला जौनपुर (उत्तरप्रदेश)
को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही तस्करी के लिए प्रयुक्त कार, आरोपियों के मोबाइल, को भी पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया है।
आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर थाना तपकरा में 20(ख)ii(ग) एन डी पी एस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है । आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा दिया गया है.
