ब्रेकिंग जशपुर – दो पक्ष की लड़ाई में पुलिस वाले को कुत्ते ने काटा,अब पुलिस ने 5 लोगो को लिया हिरासत में जानिए क्या है मामला….

जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र में दो लोगो के बीच हुई झगडा पहुँचा थाने,,थाने पहुंचने के बाद मामला हो गया उल्टा पुलिस फिर पुलिस को मालिक के कुत्ते ने काटा और पुलिस ने दर्ज किया सरकारी काम मे बाधा,,एक ही परिवार के 5 लोगो को पुलिस ने लिया हिरासत में,,पढ़िए क्या है पूरा मामला।

मिली जानकारी के अनुसार कल रात 12 बजे दो पक्ष में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। धीरे – धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक जा पहुंचा।मामला थाने पहुँचने के बाद एक पक्ष किसी बात को लेकर थाना प्रभारी से उलझ गया और मामला इतना बढ़ गया कि जिस पक्ष का विवाद पुलिस वाले से हुआ उस पक्ष के साथ पालतू कुत्ता भी साथ गया था।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अपने मालिक के साथ पुलिस वाले का विवाद होते देख एक आरक्षक को कुत्ते ने काट लिया। जिसके बाद मौके का फायदा उठाकर वहां से वह व्यक्ति फरार हो गया। अब बगीचा पुलिस उस युवक की तलाश में जुट गई है।साथ ही फरार युवक के परिवार से तीन महिला और दो पुरुष को हिरासत में लेकर सरकारी काम मे बाधा सहित अन्य धारा के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस का पक्ष जानने थाना प्रभारी संत लाल आयाम से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन तक उठाना मुनासिफ नही समझा।

-->