ब्रेकिंग जशपुर – अगर आप भी मकान किराए पर देते है तो हो जाईए सावधान,जिले के पुलिस का आप पर हैं नजर,एसपी सिंह ने जिले के सभी थानों को किया अलर्ट।

अजय सूर्यवंशी जशपुर – छत्तीसगढ़ का सरगुजा संभाग के सूरजपुर,अम्बिकापुर और बलरामपुर जिले के पुलिसिया कार्यवाही पर कुछ घटनाओ ने सवालिया निशान खड़े किए है और पुलिस के ऊपर आरोपी को संरक्षण देने व जांच में लपरवाही बरतने का आरोप लगा है. लिहाजा अब संभाग के जिलों में लगातार बढ़ते अपराध को देखते हुए जिले में अपराध के रोकथाम के लिए अब जशपुर पुलिस मुस्तैदी के साथ काम कर रही है.जशपुर पुलिस ने नया पैंतरा आजमाया है. पुलिस जिले में किराए पर रहने वालों की जानकारी लेने में जुट गई हैं.जशपुर पुलिस यह कार्रवाई पहले शहरी क्षेत्रों से शुरू करेंगी. मकान मालिकों से किराएदारों की जानकारी मांगी जायेगी. जो मकान मालिक जानकारी नहीं देते हैं तो उनके ऊपर कार्रवाई की बात भी कही जा रही है.

मकानमालिकों से पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की अपील:-

जशपुर एसपी सिंहने बताया जिले में अपराध पर रोकथाम और कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए जो भी किराएदार बाहर से आकर रह रहे हैं उनकी जानकारी ली जा रही है. सभी मकान मालिकों से अपील करते हुए कहा गया है कि जो भी किराएदार उनको घरों में रह रहे हैं. उनकी जानकारी इकट्ठा करके संबंधित थानों में जमा करवाये. ऐसा करने से मकान मालिक पुलिस की सहायता करेंगे. यदि ऐसा नहीं करेंगे तो मकान मालिकों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. इस वजह से अब जशपुर पुलिस किराएदारों का लगा रही पता शहरी क्षेत्रों में पड़ोसी राज्य उड़ीसा, झारखण्ड से कई लोग आते है पहले तो छोटा मोटा व्यवसाय का सहारा लेकर फेरी करते है फिर अपराध करके रफू चक्कर हों जाते हैं. बाद में यही लोग पुलिस के लिए सिरदर्द बन जाते है. जिसके बाद अब पुलिस एक्शन मोड पर आ गई है. बाहर से आये मुसाफिरों और किरायेदारों की जानकारी जुटा कर संदिग्धों की पहचान की जा रही है.

-->