छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का पत्थलगांव थाना क्षेत्र में पारिवारिक वाद विवाद के चलते आरोपी पति ने अपनी पत्नी की टांगी मारकर निर्ममतापूर्वक वार कर मौत के घाट उतार दिया.पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया कि पत्थलगांव थाना क्षेत्र के कटंगजौर गांव में आरोपी पटेल नाग उम्र 55 वर्ष का मृतक पत्नी प्यारी बाई के बीच परिवारिक विवाद हुआ.विवाद के बीच आरोपी पति ने अपनी पत्नी प्यारी बाई का घर मे रखे टंगिया से चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर घायल कर दिया.जिसे उपचार के लिए अम्बिकापुर ले जाया गया जहां उपचार के दौरान प्यारी बाई नाग की मौत हो गई.
उक्त मामले में पत्थलगांव पुलिस ने आरोपी पटेल नाग के खिलाफ हत्या का मामला बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
