ब्रेकिंग जशपुर – फर्जी दावा आपत्ति बनाकर पति पत्नी का छीन लिया मत देने का अधिकार,पूर्व में पति-पत्नी रह चुके है जनप्रतिनिधि,sdm दफ्तर पहुंच लगाया न्याय की गुहार।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में फर्जी दावा आपत्ति बनाकर पति पत्नी का मतदाता सूची से नाम काटने का मामला सामने आया है.पीड़ित पति-पत्नी पूर्व में भी पंचायत चुनाव के सरपंच व जनपद सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए थे.इस बार भी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सरपंच व जनपद सदस्यक पद पर चुनाव लड़ना चाहते थे. पंचायत चुनाव में भाग लेने व मत डालने से वंचित होने के बाद बगीचा sdm दफ्तर पहुंचकर दर्जनों ग्रामीणों ने शिकायत दिया है एवं मतदाता सूची में नाम जोड़ने sdm से गुहार लगाया हैं।

बगीचा जनपद पंचायत के सराइपानी गांव में फर्जी दावा आपत्ति बनाकर नैहरसाय व पत्नी मैथली नाग का मतदाता सूची से नाम काट दिया गया है. जिसके बाद दर्जनों ग्रामीणों ने बगीचा एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या से अवगत करा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील किया है. नैहर साय और पत्नी मैथली नाग पूर्व में पंचायत से चुनाव लड़ते आ रहे है और जनपद सदस्य, सरपंच के पद पर पति पत्नी निर्वाचित भी हुए है।
नैहर साय ने बताया कि साजिश के तहत मुझसे व मेरी पत्नी से मत देने का अधिकार छीन लिया है.हम पति पत्नी इस बार पंचायत चुनाव में सरपंच व जनपद सदस्य के पद पर चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर किए थे।

एसडीएम ऋतुराज बिसेन ने बताया कि ग्राम पंचायत सराइपानी के नैहर साय और उसकी पत्नी मैथली नाग का मतदाता सूची से नाम काटने का मामला मेरे संज्ञान में आया है.अक्टूबर 2024 में दावा आपत्ति के बाद नैहर साय एवं उनकी पत्नी का नाम काटा गया था जिसे नैहर साय ने फर्जी बताया है. शिकायत आवेदन पर जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

-->