ब्रेकिंग जशपुर – पड़ोसी द्वारा लगाए गए बिजली तार करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत।

जशपुर जिले में एक दुखद हादसा हो गया. बगीचा थाना इलाके में पड़ोसी द्वारा नंगा तार बिछाया गया था जिसकी चपेट में मवेशी के लिए घास काटने जा रहे किसान की करंट लगने से मौत हो गई है.करंट लगने से किसान के शरीर मे के जगह झुलस जाने का निशान दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजन आनन फानन में बगीचा अस्पताल लाए जहाँ डॉक्टर ने उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया।उक्त घटना के बाद परिजन ने बगीचा पुलिस को सूचना दे दी है।

घटना बगीचा थाना क्षेत्र के सुतरी गांव का है. यहां मृतक सोनो राम यादव उम्र लगभग 75 साल आने मवेशी के लिए सुबह सुबह घास काटने घर से निकला जैसे ही घर से निकल कर बाड़ी के पास पहुंचा तो मृतक पड़ोसी द्वारा बिछाए गए बिजली के नंगा तार की चपेट में आ गया जिससे किसान सोनो राम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजन बगीचा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दिया है। मृतक का शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौप दिया है।

-->