ब्रेकिंग जशपुर – बगीचा के उपका में हाथियों ने जमकर मचाया उत्पाद,9 किसानों के खड़ी फसल को किया बर्बाद,नगर अध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखकर मुआवजा और हाईमास्क लाइट लगाने का किया मांग….

बीते रात एक दर्जन हाथियों के दल ने जमकर उत्पाद मचाया है और 9 किसानों के धान को कुचलकर बर्बाद कर दिया है.हाथियों के उत्पाद से ग्रामीण भय के माहौल में रात भर रतजगा किए है. सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष मौके पर पहुंच किसानों से मिले और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

मिली जानकारी अनुसार बगीचा वनपरिक्षेत्र के नगर पंचायत बगीचा वार्ड क्रमांक 14 उपका में 12 हाथियों के दल ने रात भर उत्पाद मचाया है। जिससे लोग अपने अपने घरों में डरे सहमे रात भर डर के माहौल में रतजगा करने को मजबूर रहे। हाथियों ने 9 किसानों क्लाइमेंट केरकेट्टा, सिलबानुस तिर्की, क्लाइमेंट टोप्पो,नवीन केरकेट्टा, रंजन खेस,विमल केरकेट्टा, सुपरैम, अलबेर टोप्पो औऱ अशोक तिर्की का खड़ी फसल को कुचलकर बर्बाद कर दिया।जिससे किसानों का लाखो रुपए का नुकसान हो गया है।

पीड़ित किसानों ने जैसे ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम को जानकारी दी मौके पर पहुंच किसानों को हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि मैंने अपने क्षेत्र में हुए किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए जशपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर मुआवजा और क्रेडा विभाग से हाईमास्क स्ट्रीट लाईट की मांग की है ताकि दुबारा इस तरह की घटना का पुनरावृत्ति न हो।

-->