ब्रेकिंग जशपुर – हिन्दू धर्म के देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर बगीचा थाने में शिकायत दर्ज,हिन्दू संगठन ने कहा कड़ी कार्यवाही हो।

फेसबुक पर हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक के खिलाफ आज बगीचा थाने में हिन्दू संगठन के लोगो ने शिकायत दर्ज कराया है. फेसबुक पर राहुल भगत नामक युवक ने हिन्दू धर्म के देवताओं पर आपत्तिजनक भाषा वाली पोस्ट को अपने फेसबुक फेज से शेयर किया है.इस मामले की जानकारी मिलने के बाद सनातनी हिन्दू संगठन से प्रतिभा सिंह, रामप्रसाद नागेश औऱ मधुसूदन भगत बगीचा थाने पहुंच लिखित में शिकायत दर्ज दिया है.

इस मामले पर मातृ शक्ति खुड़िया वाहिनी के संयोजक प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमारे हिन्दू धर्म के देवी देवताओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी करनें वालो को बर्दाश्त नही किया जायेगा चाहे वह कोई भी हो.जैसे ही मुझे पता चला कि हमारे देवी देवता का फेसबुक पर अपमान किया गया है. तो मैं अपने साथियों के साथ थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई हु.उक्त व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो यही हमारी मांग है।

बगीचा पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस वायरल पोस्टर के आधार पर हिन्दू धर्म की आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले युवक के खिलाफ शिकायत पर जांच शुरू कर दिया है. थाना प्रभारी आरएस पैंकरा ने बताया कि हिन्दू संगठन द्वारा राहुल भगत के नाम से शिकायत मिली है जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएगा उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

-->