ब्रेकिंग जशपुर – दोड़की नदी में बहते हुए अज्ञात व्यक्ति का शव सड़ी गली अवस्था मे झाड़ी में फंसा,बगीचा पुलिस जांच में जुटी।

जशपुर जिले का बगीचा थाना क्षेत्र के दोड़की नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ी गली अवस्था मे नदी में बहते हुए शव मिला है.शव मिलने के बाद आस पास के क्षेत्र में सनसनी फैल गया.सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज बगीचा थाना क्षेत्र के पुरंगा गांव में दोड़की नदी पर आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बहते हुए मिला जो झाड़ियों में जा कर फंस गया था.ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति का शव देखा तो इसकी सूचना बगीचा पुलिस को दी.जिसके बाद मौके पर पहुंच बगीचा पुलिस शव को नदी से बाहर निकाली, शव नदी में बहते हुए आया था जिससे मृतक का शव सड़ी गली अवस्था मे था जिससे मृतक की पहचान नही हो पाई है.बगीचा पुलिस मर्ग कायम कर शव की शिनाख्ती में जुट गई है।

-->