ब्रेकिंग जशपुर – जमीन विवाद को लेकर बगीचा में हुआ दो पक्षों में खूनी संघर्ष,जांच में जुटी बगीचा पुलिस…

बगीचा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर आज सुबह-सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गया। घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां उपचार जारी है।घटना की सूचना मिलते ही बगीचा एसडीएम,थाना प्राभारी अपने थाना स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे वार्ड क्रमांक 5 भठ्ठीकोना में आदिवासी नगेशिया परिवार और यादव परिवार के बीच जमीन कब्जे को लेकर जमकर विवाद हुआ धीरे धीरे विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

पीड़ित नगेशिया परिवार के सजन राम का कहना है कि मेरे जमीन पर यादव परिवार लोग बलपूर्वक कब्जा कर रखे है जिसकी शिकायत मैंने राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को दिया था। आज सुबह झांपीदहरा से यादव लोग टांगी, लाठी डण्डे से लैस होकर पहुंचे औऱ हम लोगो के ऊपर जानलेवा हमला कर दिए जिसमें मेरे बेटे और पत्नी के सिर में गम्भीर चोट आई है। मुझे और मेरे गांव से बीच बचाव करने आए ग्रामीणों को भी मारपीट किए है जिसमे हम लोगो को भी चोट लगा है।

बगीचा पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है और दोनों पक्षो का बयान लेकर कार्यवाही में जुट गई है।

-->